क्षेत्रवासियों के धार्मिक एवं घरेलू हो सकेंगे आयोजन: स्वामी यतीश्वरानंद
जिला पंचायत निधि से बनने वाले भवन का हवन कर शुरू कराया कार्य

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। श्यामपुर ग्राम में नया श्री रामलीला भवन का निर्माण होगा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने जिला पंचायत निधि से बनने वाले रामलीला भवन के कार्य का शुभारंभ हवन पूजन कर किया।
ग्राम श्यामपुर में श्री रामलीला भवन की लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने क्षेत्रवासियों की मांग पर जिला पंचायत सदस्य एवं उपाध्यक्ष अमित चौहान के प्रस्ताव पर जिला पंचायत श्यामपुर में श्री रामलीला भवन स्वीकृत कराया गया। क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में स्वामी यतीश्वरानंद ने हवन पूजन कराकर विधिवत भवन के निर्माण का कार्य शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि भवन के बनने से धार्मिक आयोजनों के साथ स्थानीय निवासियों के बच्चों की शादी समारोह या अन्य आयोजन भी हो सकेंगे। इससे श्यामपुर के साथ आसपास की कालोनियों को भी सुविधा मिल सकेंगी।
इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, ग्राम प्रधान श्यामपुर योगेश चौहान, ग्राम प्रधान देवेंद्र नेगी, मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, महामंत्री सुनील पाल, सीमा चौहान, विजय चौहान, सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!