चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चार लाख की ज्वैलरी बरामद

देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब चार लाख रुपये मूल्य की सोने-चांदी की ज्वैलरी और स्मार्टफोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को महमूद नगर निवासी आकाश कुमार ने घर से आभूषण और स्मार्टफोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को चेकिंग के दौरान रामपुर सहसपुर क्षेत्र से आशिक पुत्र सलीम (27) निवासी महमूद नगर, शंकरपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत और अन्य जरूरतों के लिए चोरी करने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी समेत पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और अनुराग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!