क्षेत्रवासियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का किया धन्यवाद

हरिद्वार। श्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार से ओपीडी शुरू हो गई। पहले दिन करीब 40 से 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निशुल्क दवा दी गईं। मरीजों के साथ क्षेत्रवासियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का धन्यवाद किया।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे, सीएमओ डॉ आरके सिंह, मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष दत्त के साथ केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाओं को शुभारंभ कराया। जिसके अनुसार शनिवार से विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ ओपीडी शुरू हुईं। हालांकि करीब दो साल से तैयार भवन में ओपीडी शुरू होने के बाद श्यामपुर और आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिलने लगी है।
स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि श्यामपुर में स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाएं शुरू होने से मरीजों को अन्य स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा।
शनिवार को केंद्र में फिजिशियन डॉ. सत्य प्रकाश, गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. साधना शर्मा, सीएचओ अमीचंद रमोला और डोली जोशी, फार्मासिस्ट नंदनी चौहान, स्टाफ नर्स प्रियंका और एएनएम मोनिका जोशी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!