शिविर में कैबिनेट मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

पौड़ी। पोखड़ा ब्लॉक मुख्यालय सभागार में श्रम विभाग की ओर से श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शिविर में श्रमिकों और क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों से पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि श्रमिक देश और प्रदेश के विकास की मजबूत कड़ी हैं। सरकार का प्रयास है कि उन्हें योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिले। शिविरों के माध्यम से पंजीकरण सुविधाएं सीधे श्रमिकों तक पहुंचाई जा रही हैं। अधिकारियों को आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
