शांतिपूर्ण छात्रसंघ चुनाव को लेकर एसएसपी ने तय की कार्ययोजना


पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी कर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी, साइबर अपराध और महिला-बाल सुरक्षा की समीक्षा की। उन्होंने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी, गश्त व चेकिंग बढ़ाने तथा लंबित विवेचनाओं और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। छात्रसंघ चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखने को कहा। साइबर ठगी और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश भी दिए गए। सीएम हेल्पलाइन की 593 शिकायतों में 530 के निस्तारण की जानकारी दी गई। लंबित 63 शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। अगस्त में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 पुलिसकर्मियों को ‘कर्मचारी ऑफ द मंथ’ सम्मान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!