रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का हुआ चयन


पौड़ी। सेवायोजन विभाग की ओर से राजकीय आईटीआई परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 10 कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। इसमें 300 युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के बाद 18 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ, जबकि 90 अभ्यर्थी द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित किए गए। कंपनियों ने ऑपरेटर, प्रशिक्षु इंजीनियर, सेल्स, मार्केटिंग और फील्ड स्टाफ समेत विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया संचालित की। सेवायोजन विभाग ने बताया कि ऐसे मेलों से युवाओं को योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!