डीएम ने दिए भूमि अधिग्रहण व मुआवजा प्रकरणों में तेजी के निर्देश

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने लखवाड़ बांध परियोजना को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने परियोजना क्षेत्र की कुल परिसंपत्तियों, वितरित मुआवजे और लंबित मामलों की स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में बताया गया कि भूमि एवं परिसंपत्तियों का तीन श्रेणियों में वर्गीकरण किया गया है तथा श्रेणी-दो की भूमि का संयुक्त निरीक्षण पूरा हो चुका है। डीएम ने एनओसी उपलब्ध करा चुके काश्तकारों के प्रकरणों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर भुगतान सुनिश्चित करने और भूमि अधिग्रहण में अनावश्यक विलंब न करने के निर्देश दिए।
