सीएमओ ने किया चिकित्सा इकाइयों का औचक निरीक्षण


पौड़ी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने जयहरीखाल, रिखणीखाल और नैनीडांडा विकासखंड के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, लेबर रूम, प्रसव सेवाओं, औषधि भंडार, साफ-सफाई और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सालयों में सभी कार्मिकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने, सर्जरी उपकरणों को नियमित स्टेरलाइज करने और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने एचपीवी वैक्सीनेशन का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने तथा परिवार नियोजन सेवाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने डेंगू, मलेरिया और मौसमी बीमारियों के उपचार की तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। रिखणीखाल में उन्होंने प्रसूता से स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!