गढ़वाल विवि में मनाया विश्व फार्मासिस्ट्स दिवस

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग में विश्व फार्मासिस्ट्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का विषय ‘स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्ट्स को सशक्त बनाना’ रहा। मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रो. वाई.पी. रैवानी ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट्स की भूमिका और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते अवसरों पर चर्चा की। विभागाध्यक्ष प्रो. अब्दुल फारुख ने फार्मेसी शिक्षा में नवप्रवर्तन, तकनीकी दक्षता और उद्यमिता कौशल विकसित करने पर जोर दिया। प्रो. अजय नामदेव ने भारतीय पारंपरिक औषधीय ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में पोस्टर, रंगोली, रील निर्माण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। छात्रों ने फार्मासिस्ट्स शपथ भी ली।
