श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुन्ना सिंह


विकासनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत एटनबाग में श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कार्यक्रम में 376 श्रमिकों को हाइजीन एवं एजुकेशन किट तथा 282 श्रमिकों को न्यूट्रिशन किट वितरित कीं। इस दौरान 245 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। विधायक ने कहा कि श्रमिक प्रदेश के विकास की मजबूत नींव हैं और उनके सम्मान, सुरक्षा एवं परिवारों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!