लापता महिला को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
 
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुनिकीरेती के खारास्रोत क्षेत्र से लापता हुई पश्चिम बंगाल निवासी 60 वर्षीय महिला को टिहरी पुलिस ने कुछ ही समय में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार 8 नवंबर को विकास सरकार निवासी पश्चिम बंगाल ने चौकी कैलाश गेट में सूचना दी कि उनकी चचेरी सास सुनीता मंडल को ऑटो से खारास्रोत भेजा गया था। वहां उतरने के बाद वह लापता हो गईं। महिला को चलने-फिरने में भी परेशानी है। सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती पुलिस ने तलाश शुरू की और उन्हें सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!