प्रभारी मंत्री ने कोट में किया सेवा संकल्प शिविर का शुभारंभ

पौड़ी। विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी तथा उनकी समस्याएं सुनीं।
मदन कौशिक ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समन्वय के साथ कार्य कर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने ग्राम प्रधानों से भी गांवों की आवश्यकताओं के अनुसार विभागों के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
