सीबीएसई नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में सनाया ने जीता स्वर्ण

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर की 12 वर्षीय तीरंदाज सनाया माही भंडारी ने सीबीएसई नेशनल आर्चरी चौंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। पानीपत में 20 से 26 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में सनाया ने 30 मीटर इंडियन राउंड में शानदार निशानेबाजी करते हुए स्वर्ण हासिल किया। सनाया सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून की कक्षा आठवीं की छात्रा हैं। उनके कोच कुलदीप बिष्ट के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास ने सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले वह सीबीएसई नॉर्थ जोन चौंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। सनाया की उपलब्धि पर परिजनों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी।
