सीडीओ ने किया कीर्तिनगर में ग्रामोत्थान उद्यमों का निरीक्षण

टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर विकासखंड में ग्रामोत्थान परियोजना के तहत संचालित सीबीओ स्तरीय उद्यमों का निरीक्षण किया। उन्होंने चंद्रबदनी स्वायत्त सहकारिता की फूड कार्ट व संग्रहण केंद्र तथा वीरशिरोमणि स्वायत्त सहकारिता की फूड कार्ट का जायजा लिया। सीडीओ ने फूड कार्ट में उपलब्ध खाद्य पदार्थों का स्वयं स्वाद परीक्षण कर गुणवत्ता और स्वाद की सराहना की। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए फूड कार्ट का नियमित और बेहतर संचालन करने के निर्देश दिए। साथ ही उद्यमों को और अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। चंद्रबदनी सहकारिता के संग्रहण केंद्र की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीडीओ सुमना सहित संबंधित सीएलएफ स्टाफ मौजूद रहा।
