बैठक में 28 आवेदनों पर हुआ विचार-विमर्श

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लिए गठित समिति की बैठक हुई। समिति ने प्राप्त 28 आवेदनों का परीक्षण किया। इनमें दो आवेदनों को सर्वसम्मति से राज्य आंदोलनकारी के रूप में चिन्हीकरण के लिए चयनित किया गया, जबकि 18 आवेदनों को आवश्यक अभिलेख एवं जानकारी के आधार पर आगामी बैठक में पुनर्विचार के लिए रखा गया। आठ आवेदन शासनादेश में निर्धारित पात्रता पूरी न करने के कारण निरस्त किए गए। चयनित आवेदकों में ओम प्रकाश भट्ट निवासी विधि विहार नई टिहरी और स्वर्गीय तोता सिंह ग्राम कुमाली, पट्टी कुजणी शामिल हैं। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस ज्योति, एडीएम शैलेंद्र नेगी सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
