बैठक में दिए हर घर प्रमाणीकरण और योजनाओं में तेजी के निर्देश


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने पेयजल निगम को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार हर घर प्रमाणीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। वनभूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों का विभागीय समन्वय से शीघ्र निस्तारण करने को कहा, ताकि योजनाओं में विलंब न हो। दो और पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक प्रगति सत्यापित करने के निर्देश दिए। विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही पेयजल स्रोतों व टैंकों की नियमित सफाई और मानसून में जल नमूनों की जांच कर रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!