कारीगरों को दी ऋण सुविधाओं सहित अन्य जानकारी

पौड़ी। जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार में कुम्हारों एवं माटी कला कारीगरों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण, कौशल विकास और आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कारीगरों को ऋण सुविधाओं, स्वरोजगार, बाजार एवं प्रचार-प्रसार तथा नवाचार की जानकारी दी गई। माटी कला बोर्ड की उपाध्यक्ष अनुराधा ध्यानी वालिया ने कारीगरों को पारंपरिक कला को आधुनिक तकनीक और बाजार की मांग के अनुरूप विकसित करने के लिए प्रेरित किया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सोमनाथ गर्ग ने कहा कि कारीगरों को योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकी कला को बाजार से जोड़ना विभाग की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और माटी कला से जुड़े कारीगर मौजूद रहे।
