इंटर्न डॉक्टरों से प्राचार्य की वार्ता, मरीज हित में आंदोलन समाप्त करने की अपील


श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत इंटर्न डॉक्टरों से प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत एवं संकाय सदस्यों ने वार्ता की। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि मांग को लेकर शासन स्तर पर सकारात्मक रुख है और प्रकरण विचाराधीन है। ऐसे में आंदोलन समाप्त करने की अपील की गई।
प्राचार्य ने कहा कि बेस अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। मुख्य प्रवेश और ओपीडी पंजीकरण क्षेत्र के बाहर धरने से मरीजों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। चारधाम यात्रा और बरसात के दौरान आपदा की संभावना को देखते हुए गंभीर मरीजों तथा आपातकालीन सेवाओं की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने भी पत्र भेजकर आंदोलन समाप्त करने की अपील की है। कॉलेज प्रशासन ने इंटर्न डॉक्टरों से मरीज हित में संवेदनशीलता दिखाते हुए आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!