सेब उत्पादन के साथ ग्रेडिंग-पैकेजिंग से बढ़ी अतिरिक्त आय

उत्तरकाशी। मोरी विकासखंड के दुचाणू गांव निवासी बागवान सुनदास को सरकार की बागवानी एवं प्रसंस्करण योजनाओं का लाभ मिलने से सेब उत्पादन के साथ ग्रेडिंग और पैकेजिंग से अतिरिक्त आय के अवसर मिले हैं। एचएमएनईएच योजना के तहत करीब दो लाख रुपये की लागत से ग्रेडिंग हॉल तथा पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत करीब पांच लाख रुपये की लागत से ग्रेडेड पैकेजिंग एवं सॉर्टिंग यूनिट उपलब्ध हुई है। यूनिट में सेबों को आकार, रंग और गुणवत्ता के आधार पर वर्गीकृत कर खराब फलों को अलग किया जाता है। इसके बाद ग्रेड के अनुसार कोरुगेटेड बॉक्स में पैक कर मंडियों तक भेजा जाता है। आधुनिक मशीनरी से समय और श्रम की बचत हो रही है। आसपास के बागवान भी यूनिट का लाभ उठा रहे हैं। सीजन में 20 से 25 स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। प्लास्टिक क्रेट और कोरुगेटेड बॉक्स पर 50 प्रतिशत राज सहायता भी दी गई है।
