दूरस्थ स्वास्थ्य इकाइयों के निरीक्षण के साथ वैक्सीनेशन पर जोर


उत्तरकाशी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय के निर्देशन में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.एस. पोखरियाल ने मोरी, पुरोला और नौगांव की स्वास्थ्य इकाइयों का दो दिवसीय निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, निर्माण कार्यों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। पीएचसी टिकोची के निर्माण के लिए 10 नाली भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर चयन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज खरसारी में 37 पात्र किशोरियों को भ्च्ट वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन ने शत-प्रतिशत टीकाकरण का आश्वासन दिया। एसडीएच पुरोला में निर्माणाधीन भवन और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!