सात दिवसीय कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का समापन, बांटे पुरस्कार

रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि द्वारा स्पेशल कंपोनेंट प्लान के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में समापन हुआ। शिविर में अनुसूचित जाति के अंडर-18 बालकों को कबड्डी के नियमों, तकनीक और शारीरिक फिटनेस का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह रहे। विशिष्ट अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ खेल प्रतिभा निखारने का आह्वान किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारी, प्रशिक्षक और खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
