पेयजल गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश


रुद्रप्रयाग। जनपद में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विद्यालयों, चिकित्सालयों, पुलिस चौकियों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल गुणवत्ता संबंधी शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने जल संस्थान को नियमित रूप से पेयजल की सैंपलिंग कर गुणवत्ता जांचने तथा जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। गुणवत्ता में कमी मिलने पर कारणों की जांच कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!