राष्ट्रीय लोक अदालत में 153 वादों का निस्तारण


रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई। जनपद न्यायाधीश नीना अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकृति के 153 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें बैंकों से संबंधित 66 प्री-लिटिगेशन मामलों में 31,27,800 रुपये की समझौता राशि वसूल हुई। तीन न्यायिक पीठों ने कुल 87 वादों का निस्तारण करते हुए 38,78,942 रुपये की राशि प्राप्त की। कुल मिलाकर 70,06,742 रुपये की समझौता राशि वसूल की गई। अधिकारियों ने लोक अदालत को त्वरित एवं सुलभ न्याय का प्रभावी माध्यम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!