केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला सभागार में केदारनाथ यात्रा के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने यात्रा मार्ग, स्वास्थ्य, पेयजल, पशुपालन, खाद्य आपूर्ति, यातायात और स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने लोक निर्माण विभाग को 15 अक्टूबर तक यात्रा मार्ग की सड़कें गड्ढामुक्त करने और संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी तैनात रखने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को एमआरपी में पर्याप्त चिकित्सक व दवाएं उपलब्ध कराने तथा पशुपालन विभाग को दवाओं और पशुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था के निर्देश दिए। पेयजल लाइनों की मरम्मत, चिरबासा में क्षतिग्रस्त साइन बोर्डों की पुनर्स्थापना और पर्याप्त खाद्यान्न भंडारण के निर्देश भी दिए गए। खाद्य सुरक्षा व आबकारी विभाग को नियमित जांच-छापेमारी तथा यातायात विभाग को प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!