जिला कारागार पौड़ी में गणेश चतुर्थी उत्सव का शुभारंभ

पौड़ी। जिला कारागार पौड़ी में भगवान गणेश की प्रतिमा की विधिवत स्थापना के साथ सात दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हुआ। पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन में बंदियों व स्थानीय श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। उत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जेल अधीक्षक कौशल कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन बंदियों में सकारात्मक सोच, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक चेतना बढ़ाने में सहायक हैं। उन्होंने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
