आगराखाल में खाई में गिरकर युवक घायल

टिहरी। आगराखाल क्षेत्र में सड़क से खाई में गिरकर 23 वर्षीय युवक रामखिलावन निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश घायल हो गया। घटना 14 सितंबर सुबह करीब 5रू30 बजे की है। युवक साथी के साथ मोटरसाइकिल से हरिद्वार से कनाताल-चंबा जा रहा था। आगराखाल में सड़क किनारे जाने के दौरान वह अचानक खाई में गिर गया। सूचना पर पुलिस और आपदा कर्मियों ने संयुक्त रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से नरेंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में चोट के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी।
