पुनर्वास समिति की बैठक में की प्रभावित परिवारों के प्रकरणों की समीक्षा

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक हुई। इसमें घनसाली, बालगंगा और टिहरी तहसीलों के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन प्रकरणों की समीक्षा की गई। कण्डार मल्ला के तीन, गवाणा मल्ला और अक्वाण के एक-एक परिवार के मामलों में भू-विज्ञानी की रिपोर्ट पर सहमति जताते हुए प्रथम किश्त जारी करने के निर्देश दिए गए। पलेथ गांव के 22 में से 21 परिवारों का पुनर्वासन पूरा हो चुका है, जबकि एक परिवार के भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई जारी है। धनौल्टी के 20 प्रभावित परिवारों को दोनों किश्तें जारी कर पुनर्वासन पूरा किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने लंबित मामलों में कार्रवाई समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
