एआई और खेल आधारित तकनीक से आसान होगी कठिन विषयों की पढ़ाई


टिहरी। डायट नई टिहरी में विद्या शक्ति केंद्र आईआईटी मद्रास की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें चंबा, प्रतापनगर और जाखणीधार के कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले 50 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), अनुकरण आधारित तकनीक और खेल आधारित शिक्षण पद्धति से गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के कठिन विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कहा कि तकनीक आधारित शिक्षा समय की आवश्यकता है। एआई और डिजिटल माध्यमों का रचनात्मक उपयोग विद्यार्थियों में सीखने की रुचि और जिज्ञासा बढ़ाने के साथ शिक्षकों की क्षमता भी विकसित करेगा। कार्यशाला में आईआईटी मद्रास की टीम और डायट के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!