पुलिस ने श्रद्धालुओं के खोए मोबाइल, पर्स और नकदी लौटाई

चमोली। बद्रीनाथ धाम में चमोली पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ उनकी हरसंभव सहायता में जुटी है। पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग घटनाओं में श्रद्धालुओं के खोए मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और एटीएम कार्ड तलाशकर सुरक्षित वापस लौटाए। हेड कांस्टेबल चंदन नगरकोटी व कांस्टेबल शीशपाल ने श्रद्धालु का मोबाइल बरामद किया। कांस्टेबल आशुतोष तिवारी ने भी एक अन्य श्रद्धालु का खोया मोबाइल खोजकर लौटाया। मध्य प्रदेश निवासी प्रियांशु को सड़क पर गुजरात निवासी अजीत का पच्ीवदम मिला, जिसे उन्होंने पुलिस की मदद से वास्तविक मालिक तक पहुंचाया। वहीं रुद्रप्रयाग निवासी विनीत गौड़ का मंदिर परिसर में खोया पर्स हेड कांस्टेबल दिवाकर सती ने सुरक्षित रखकर उन्हें सौंपा। पर्स में करीब पांच हजार रुपये और एटीएम कार्ड था।
