पुलिस ने 05.60 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायवाला पुलिस ने एक आरोपी को 05.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर को मोतीचूर फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रोशन (22) निवासी बिरला फार्म, हरिपुर कलां को पकड़ा गया। उसके कब्जे से बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 1.70 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ रायवाला कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
