पुलिस ने दो दिन में 12 वारंटियों को किया गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने पिछले दो दिनों में 12 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान विकासनगर, रानीपोखरी, पटेलनगर, रायपुर और डोईवाला थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष उर्फ मन्दी, इस्तखार, शमीम अहमद, आबिद, करमचन्द, साजिद, अमजद, दिलशाद, शिवा, नरेश बिष्ट उर्फ चिंटू, नितिन खान और बबलू साहनी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी विभिन्न प्रकरणों में न्यायालय से जारी वारंट के बाद फरार चल रहे थे। दून पुलिस ने न्यायालयों से प्राप्त वारंटों की तामीली के लिए अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
