प्रतियोगिता के माध्यम से दिया विकसित उत्तराखंड का संदेश


टिहरी। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक नरेंद्रनगर में जनपद स्तरीय पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। टिहरी गढ़वाल के विभिन्न राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने ‘विकसित भारत-2047’, ‘विकसित उत्तराखंड-2047’ एवं ‘स्वच्छता’ विषयों पर प्रतिभाग किया। पोस्टर प्रतियोगिता में संजना प्रथम, पूजा कोटवाल द्वितीय और अनुराग कुमार तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में अभिनव नवानी प्रथम, अंकित सिंह नेगी द्वितीय और विरेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि हुकम चन्द ने युवाओं को नशे से दूर रहने और नवीन तकनीकों का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!