प्रतिसार निरीक्षक श्याम लाल सेवानिवृत्त
पौड़ी। रिजर्व पुलिस लाइन पौड़ी में प्रतिसार निरीक्षक श्याम लाल की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। श्याम लाल एक नवंबर 1985 को आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने 40 वर्ष 11 माह की सेवा के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पद तक का सफर तय किया। टिहरी, देहरादून, पीटीसी नरेंद्रनगर, रुद्रप्रयाग और पौड़ी में विभिन्न पदों पर सेवाएं दीं। समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी अनुशासित कार्यशैली, मिलनसार स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। पौड़ी पुलिस परिवार ने उन्हें स्वस्थ, सुखी और मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।
