खराब मांस बेचने का आरोप, खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच की मांग

रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ। ऊखीमठ बाजार में कुछ मीट-मांस विक्रेताओं पर ग्राहकों को कथित तौर पर बासी और सड़ा-गला मांस बेचने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और ग्राहकों में चिंता बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना बृहस्पतिवार की है।
स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बाजार में बिकने वाले मांस की नियमित जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि ग्राहकों को खराब मांस बेचा जा रहा है, तो यह उनके स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है। लोगों ने विभाग से संबंधित दुकानों का तत्काल निरीक्षण करने, मांस के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह की शिकायतें पिछले कई वर्षों से सामने आती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!