पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात
देहरादून। ‘युवा संगम’ चरण-7 के तहत पश्चिम बंगाल से उत्तराखंड आए प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों और परंपराओं का मेल राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है। युवाओं से उत्तराखंड की यादें और संस्कार साथ लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने मसूरी के केम्पटी स्थित हिमालयन एडवेंचर इंस्टीट्यूट में रॉक क्लाइंबिंग, जिप-लाइन और ट्रैकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में भाग लिया। पूर्व डीआईजी नवीन चमोली ने युवाओं को अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और हिमालयी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति निकेतन और संग्रहालय का भ्रमण भी किया।
