प्रशिक्षु शिक्षाधिकारियों ने एडीएम से लिया प्रशासनिक मार्गदर्शन

टिहरी। कलक्ट्रेट सभागार में पीसीएस परीक्षा से चयनित 18 प्रशिक्षु शिक्षा अधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली, शिक्षा व्यवस्था और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
अपर जिलाधिकारी ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को चयन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में शिक्षा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को समझकर उनके प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
