जिला स्तरीय पत्रकार समिति की बैठक में पत्रकार हितों पर हुई चर्चा

चमोली। जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पत्रकार कल्याण, प्रेस-प्रशासन समन्वय तथा शासन की योजनाओं और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई।
पत्रकार सदस्यों ने पत्रकार कल्याण कोष, वयोवृद्ध पत्रकार पेंशन, मान्यता, पत्रकार हितों और वीआईपी-वीवीआईपी भ्रमण के दौरान प्रेस पास की व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं का प्राथमिकता से नियमानुसार समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रेस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। बैठक में विभागीय अधिकारियों और पत्रकारों की समय-समय पर संयुक्त बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया गया। स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की जिला इकाई ने वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकारों की मासिक सम्मान निधि बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!