ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी में दो वारंटी गिरफ्तार


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान जारी है। थाना छाम पुलिस ने न्यायालय टिहरी से जारी स्थायी वारंट में वांछित विनोद रावत निवासी देहरादून को उसके घर से गिरफ्तार किया। वहीं मुनिकीरेती पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर सचिन रायाल निवासी 14 बीघा मुनिकीरेती को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्यवाही में दोनों थानों की पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!