डीएम ने दिए एलएनजी व सीएनजी स्टेशन के लिए भूमि चयन के निर्देश

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला सभागार में प्रस्तावित सिटी गैस नेटवर्क की समीक्षा की। उन्होंने एलएनजी एवं सीएनजी स्टेशन के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। भूमि चयन में पहुंच मार्ग, सुरक्षा, स्थल की उपयुक्तता और भविष्य की आवश्यकताओं के साथ निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को संभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश दिए। पीएनजी कनेक्शन के लिए डीसीयू यूनिट की स्थापना संबंधी कार्रवाई प्राथमिकता से पूरी करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि सिटी गैस नेटवर्क से स्वच्छ, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल ईंधन की उपलब्धता बढ़ेगी।
