Uttarkashi: यमुनोत्री धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गये हैं। इस दौरान मां यमुना के जयकारों से धाम गूंज उठा। इससे पूर्व आज सुबह केदारनाथ धाम के कपाट बंद हुए। वही कल मंगलवार को अन्नकूट पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए गए थे। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने।
बुधवार को भैयादूज के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आज सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर पूरे विधि-विधान से बंद कर दिए गये। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना और भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली खरशाली गांव के लिए रवाना हो गई। जहां गांव के स्थानीय लोग मां यमुना का बेटी की तरह करते है। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद श्रद्धालुओं छह माह तक खरशाली गांव में मां यमुना के दर्शन कर सकते है। इस साल यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के लिए 4 लाख 35 हजार 40 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!