लक्सर में बहुद्देशीय शिविर में 452 नागरिकों ने उठाया लाभ

हरिद्वार। सेवा संकल्प अभियान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के तहत विकासखंड सभागार लक्सर में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 25 विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में 452 नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्राप्त आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 52 लोगों को विभिन्न प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। 325 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। महिला समूहों की महिलाओं को चेक भी वितरित किए गए। राज्य मंत्री ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
