जनजातीय गौरव दिवस पर शिविर में 44 प्रमाण पत्र जारी

कोटद्वार। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर हल्दूखाता स्थित एवीएन स्कूल में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में आयोजित शिविर में बोक्सा जनजाति के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में राजस्व विभाग ने 39 स्थायी निवास और पांच जाति प्रमाण पत्र जारी किए, जबकि कृषि विभाग ने 10 किसानों को बीज वितरित किए। डाक विभाग ने आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं प्रदान कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, पार्षद जेपी बहुखंडी और मनीष नैथानी ने संयुक्त रूप से किया। बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत और जनजातीय नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमालयन जनजातीय समिति की अध्यक्ष प्रभा देवी ने की। इस दौरान प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी काजल सैनी, संजीव पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!