एडीजीपी डॉ. वी. मुरुगेशन ने किया पैठाणी थाने का निरीक्षण
पौड़ी। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने थाना पैठाणी का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर, बैरक, भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क और हवालात का निरीक्षण किया। साथ ही मालखाना, शस्त्रागार तथा एफआईआर और विवेचना से जुड़े अभिलेखों की जांच कर उनके सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए।
उन्होंने लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों, समन और वारंटों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन तेज करने और नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने पुलिस सम्मेलन में कार्मिकों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं सुनीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना से कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा।
