जिले में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ीं, अंधे मोड़ों और लापरवाही पर रोक के निर्देश

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में जनवरी से अगस्त 2026 तक सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। इस अवधि में 61 दुर्घटनाएं हुईं, जबकि 2025 में 43 दुर्घटनाएं दर्ज हुई थीं। इस तरह दुर्घटनाओं में करीब 41 प्रतिशत वृद्धि हुई। विश्लेषण में अंधे मोड़, लापरवाही से वाहन चलाना और वाहन चलाते समय ध्यान भटकना प्रमुख कारण सामने आए।
परिवहन विभाग ने जनवरी-अगस्त 2026 में 4,550 चालान किए, जबकि पुलिस विभाग ने 40,339 चालान किए। जिलाधिकारी ने अंधे मोड़ों का सर्वे कर सुधारात्मक कार्य कराने, देवप्रयाग क्षेत्र में ।छच्त् कैमरों की संख्या बढ़ाने और ढलान वाले मार्गों पर तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। ठत्व् को रंबल स्ट्रिप्स का कार्य 15 दिन में पूरा करने तथा सड़क किनारे झाड़ी कटान कर जियो-टैग फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।
