डीएम ने दिए राजस्व वसूली में तेजी और पुराने वादों के निस्तारण के निर्देश


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक हुई। बैठक में विभागवार राजस्व प्राप्ति, वसूली, प्रवर्तन कार्रवाई, लंबित राजस्व वादों तथा खाद्यान्न व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने तीन वर्ष से अधिक पुराने वादों की नियमित सुनवाई कर शीघ्र निस्तारण और विभिन्न धाराओं में लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।
परिवहन विभाग ने अगस्त 2026 तक 535.01 लाख रुपये राजस्व प्राप्त किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 2.68 प्रतिशत अधिक है। आबकारी विभाग ने 68.25 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया। अगस्त में 110 छापों के दौरान 454 किलोग्राम अवैध सामग्री बरामद कर 16 अभियोग दर्ज किए गए। अभियोजन विभाग में 94 वाद लंबित बताए गए। जिलाधिकारी ने वाहन चेकिंग, अवैध गतिविधियों पर प्रवर्तन, खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और लंबित वादों की नियमित समीक्षा तेज करने के निर्देश दिए। राशन कार्ड सत्यापन जल्द पूरा करने तथा खाद्यान्न व एलपीजी की उपलब्धता पर निगरानी रखने को भी कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!