जिला सूचना कार्यालय परिसर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

रुद्रप्रयाग। जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग परिसर में मंगलवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। इस दौरान झाड़ियों की कटाई के साथ अनावश्यक घास-फूस और कूड़ा हटाया गया।
अभियान के दौरान हरेला पर्व पर परिसर में रोपित पौधों का भी निरीक्षण किया गया तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल पर जोर दिया गया। जिला सूचना अधिकारी कृपाल लाल टम्टा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की दैनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्मिकों से स्वच्छता को नियमित कार्यशैली का हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की देखभाल करने की अपील की।
