छात्रसंघ चुनाव के बाद पुरानी रंजिश में उपद्रव, 7 युवक गिरफ्तार


पौड़ी। छात्रसंघ चुनाव को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश में 14 सितंबर की रात कोतवाली पौड़ी क्षेत्र में युवकों के दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के वाहन को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही सार्वजनिक स्थल पर उपद्रव किया, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में उपद्रव और शांति भंग करने में शामिल सात युवकों की पहचान हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 सितंबर को वंश (21), सैंपी उर्फ आदित्य ठाकुर (19), कमलेश उर्फ कमली (20), हिमांशु उर्फ गोली (24), सुधाकर नैथानी (24), शुभम उर्फ टीटू (20) और मनजीत असवाल (24), सभी निवासी पौड़ी क्षेत्र, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!