जिला सूचना अधिकारी के निधन पर जताया शोक

रुद्रप्रयाग। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग में शोक सभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिला सूचना अधिकारी के.एल. टम्टा ने कहा कि जोशी के निधन से सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने एक कर्मठ, समर्पित और अनुभवी अधिकारी खो दिया है। उनका निधन विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों सहित कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
