मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डीएम सम्मानित


रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के तहत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में रुद्रप्रयाग के प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने जनपद की पूरी टीम को बधाई देते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से रुद्रप्रयाग का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों को ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!