जागरूकता शिविर में न्यायमूर्ति ने दी कानूनी सहायता की जानकारी


चमोली। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के सभागार में रविवार को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बहुउद्देश्यीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति आलोक महरा ने विद्यार्थियों और आमजन को संविधान, विधिक अधिकार, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा न्याय तक सुगम पहुंच की जानकारी दी।
न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि आर्थिक या सामाजिक कठिनाइयों के कारण कोई व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे, इसके लिए निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था है। सदस्य सचिव सालसा प्रदीप कुमार मणि ने लोक अदालत, मध्यस्थता और अन्य विधिक सेवाओं की जानकारी दी। शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से लाभार्थियों को कान की मशीन, व्हीलचेयर, श्रम किट, महालक्ष्मी किट और अटल आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर सेवाओं को सरल एवं सुगम बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार, एसपी सुरजीत सिंह पंवार, सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित अधिकारी, अधिवक्ता और आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!